श्री हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa In Hindi & English

Shri Hanuman Chalisa In Hindi

Hanuman Chalisa In Hindi :पवन पुत्र हनुमान हिन्दू धर्म में बहुत ही पूजनीय है, इनकी भक्ति करने से सभी प्रकार के रोगों, कष्टों और दुखों का निवारण होता है l भगवान हनुमान की भक्ति आपको श्री राम से मिलाने का रास्ता प्रशस्त करती है!

Hanuman Chalisa Text me को दुनिया भर के लोग पाठ करते है और इसे सभी भाषाओँ में पाठ किया जाता है! जैसे हनुमान चालीसा तेलुगु, तमिल, English, कन्नड़ और बंगाली आदि भाषाओँ में उपलब्ध है!

हनुमान जन्म

संकट मोचन हनुमान के बारे रामायण और शस्त्रों में लिखा है कि जब राजा दशरथ ने वशिष्ठ के कहने पर पुत्र प्राप्ति हेतु पुत्र कामेष्टि यज्ञ किया था! यज्ञ पूर्ण होने पर अग्नि देवता खीर का पात्र लेकर प्रकट हुए और तीनो रानियों को बराबर भाग दिया!

परन्तु रानी सुमित्रा का का भाग पक्षी लेकर भाग जाता है और माता अंजनी के हाथ पर रख देता है! माता उसे प्रसाद मानकर ग्रहण कर लेती है! तो इस प्रकार भगवान राम के सबसे प्रिय शिष्य बजरंग बली हनुमान का जन्म होता है! तब माता कौशल्या,और कैकेयी ने अपने हिस्से का आधा भाग सुमित्रा को दे देती है !

हनुमान जी की माता का नाम अंजनी, और पिता का नाम केसरी था, इनमे पवन देव का अंश होने के कारण एक नाम पवन पुत्र भी है तथा इनको रुद्रावतार भी माना जाता है जिसके लिए इन्हें संकर सुवन भी कहा जाता है!

कहा जाता है कि हनुमान जी हमेशा अमर है और यह कलयुग में भी रह रहे है!

हनुमान चालीसा पढने के फायदे

कोई भी व्यक्ति अगर श्रद्धा पूर्वक नियमित श्री हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो उसके जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है!

गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति यदि हनुमान चलीसा का हिंदी में पाठ करता है तो उसे बीमारी से मुक्ति मिलती है!

भूत और प्रेत बजरंगबली का नाम सुनते ही भाग जाते है सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति दिलाती है!

हनुमान चालीसा को पढने से लोगो की बुद्धि और विवेक का विकास होता है!

अगर आपको किसी संकट ने घेर लिया है और आपको उससे निकलने का रास्ता नहीं दिख रहा, तो आप हनुमान चलीसा का पाठ करे महावीर की कृपा से आपके संकट दूर हो जायेंगे!

Hanuman Chaleesa का पाठ्य दुश्मन पर विजय को दिलाता है!

अगर आपके ऊपर शनिदेव की साढ़ेसाती चल रही है और आपको व्यापर में घाटा हो रहा है तो हनुमान चालीसा का पाठ अवस्य करे लाभ होगा!

यह भी पढ़े >>>>> कैकेयी का चरित्र चित्रण – लड़की का नाम कैकेयी क्यों नहीं रखते

राम और रामायण की कहानी – जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे!

हनुमान जी के दिन

मंगलवार को हनुमान जी का दिवस मन जाता है, इस दिन इनकी पूजा अर्चना करने से हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है! हनुमान जी को लड्डू बहुत पसंद है इसलिए हनुमान जी के प्रसाद में लड्डुओं का भोग अवश्य लगाये!

हनुमान चालीसा इन हिंदी

दोहा :

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।

बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

चौपाई :

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा।

कानन कुंडल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।

कांधे मूंज जनेऊ साजै।

संकर सुवन केसरीनंदन।

तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

विद्यावान गुनी अति चातुर।

राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।

रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।

श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।

नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।

कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।

लंकेस्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।

होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

तुम रक्षक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।

जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।

तिन के काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।

सोइ अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।

है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु-संत के तुम रखवारे।

असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।

अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।

सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को पावै।

जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्तकाल रघुबर पुर जाई।

जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।

हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।

छूटहि बंदि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।

कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।

lदोहा ll

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।  

Hanuman Chalisa in English

Doha :

Shree Guru charan saroj raj, nij manu mukuru sudhaari.

Baranoon Raghubar bimal jasu, jo daayaku phal chaari..

Buddhiheen tanu jaanike, sumiraun Pavan kumaar.

Bal buddhi bidya dehu mohin, harahu kales bikaar..

Chaupaee :

Jay hanumaan gyaan gun saagar. jay kapees tihun lok ujaagar..

Rraamadoot atulit bal dhaama. anjani-putr pavanasut naama..

Mahaabeer bikram bajarangee. kumati nivaar sumati ke sangee..

Kanchan baran biraaj subesa. kaanan kundal kunchit kesa..

Haath bajr au dhvaja biraajai. kaandhe moonj janeoo saajai.

Sankar suvan Kesaree nandan. tej prataap maha jag bandan..

Vidyaavaan gunee ati chaatur. Ram kaaj karibe ko aatur..

Prabhu charitr sunibe ko rasiya. Ram Lakhan Seeta man basiya..

Sukshm roop dhari Siyahin dikhaava. bikat roop dhari Lank jaraava..

Bheem roop dhari asur sanhaare. Raamachandr ke kaaj sanvaare..

Laay Sajeevan Lakhan jiyaaye. Shree Raghubeer harashi ur laaye..

Raghupati keenhee bahut badaee. tum mam priy Bharatahi sam bhaee..

Sahas badan tumharo jas gaavain. as kahi Shreepati kanth lagaavain..

Sanakaadik Brahmaadi Muneesa. Naarad Saarad sahit Aheesa..

Jam Kuber Digapaal jahaan te. Kabi Kobid kahi sake kahaan te..

Tum upakaar Sugreevahin keenha. Ram milay raj pad deenha..

Tumharo mantr Vibheeshan maana. Lankesvar bhe sab jag jaana..

Jug Sahasr jojan par Bhaanu. leelyo taahi madhur phal janou..

Prabhu mudrika meli mukh maahin. jaladhi laanghi gaye acharaj nahin..

Durgam kaaj jagat ke jete. sugam anugrah tumhare tete..

Ram duaare tum rakhavare. hot na aagya binu paisare..

Sab sukh lahai tumhaaree sarana. tum rakshak kaahoo ko dar na..

Aapan tej samhaaro aapai. teenon lok haank ten kaampai..

Bhoot pisaach nikat nahin aavai. Mahaabeer jab naam sunaavai..

Naasai rog harai sab peera. japat nirantar Hanumat beera..

Sankat ten hanumaan chhudaavai. man kram bachan dhyaan jo laavai..

Sab par Ram tapasvee raja. tin ke kaaj sakal tum saja..

Aur manorath jo koee laavai. soi amit jeevan phal paavai..

Charon jug parataap tumhaara. hai parasiddh jagat ujiyaara..

Sadhu sant ke tum rakhavaare. asur nikandan raam dulaare..

Asht siddhi nau nidhi ke daata. as bar deen jaanakee maata..

Ram rasaayan tumhare paasa. sada raho Raghupati ke daasa..

Tumhare bhajan Ram ko paavai. janam-janam ke dukh bisaraavai..

Antakaal Raghubar pur jaee. jahaan janm hari-bhakt kahaee..

Aur Devata chitt na dharee. Hanumat sei sarb sukh karee..

Sankat katai mitai sab peera. jo sumirai Hanumat balabeera..

Jai jai jai Hanumaan Gosaeen. krpa karahu Gurudev kee naeen..

Jo sat baar paath kar koee. chhootahi bandi maha sukh hoee..

Jo yah padhai Hanumaan Chaaleesa. hoy siddhi saakhee Gaureesa..

Tulaseedaas sada hari chera. keejai naath hrday manh dera..

Doha :

Pavan tanay sankat haran, mangal moorati roop.

Ram Lakhan Seeta sahit, hraday basahu Sur Bhoop..

Gulshan Kumar Hanuman Chalisa Lyrics, Video In Hindi

Leave a Reply

x