कौन है पुष्कर सिंह धामी | Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi.

Pushkar Singh Dhami :  Age, Cast, Hight, Family, Girlfriend/ Wife, Political Career, Biography& More in Hindi

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तराखंड के 10वे मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान सँभालने वाले Pushakr Singh Dhami Biography in Hindi में आज हम इनके जीवन चरित्र के बारे में जानेगे!

पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय | Pushkar Singh Dhami Biography Wikipedia

Uttrakhand BJP के नेताओ कद्दावर नेताओं में एक पुष्कर सिंह धामी का जन्म (Date Of Birth) 16 सितम्बर 1975 (16 September 1975) जिला पिथौरागढ़ के तहसील डीडी हाट के टुंडी ग्राम में हुआ था! इनके पिता का नाम शेर सिंह धामी है, जो भारतीय सेना में सुबेदार थे, और इनका स्वर्गवास हो चूका है!

पुष्कर सिंह धामी की माता का नाम श्रीमती विश्ना देवी है, इनकी माताश्री एक गृहणी थी!

पुष्कर सिंह धामी की शिक्षा | Pushkar Singh Dhami Education

Pushakr Singh Dhami के पिता सेना में थे, इसलिए पुष्कर सिंह धामी के प्राम्भिक जीवन काफी अनुशासन में बीता! इन्होने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से प्राप्त की, क्योकि आर्थिक आभाव के कारण इनको प्राइवेट स्कूल में शिक्षा नही मिल सकी थी! सके बाद इन्होने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की! अपनी शिक्षा पूर्ण होने के उपरांत श्री धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक से सम्बंधित मास्टर्स भी किया हुआ है!

Pushkar Singh Dhami Family |पुष्कर सिंह धामी परिवार

शेर सिंह धामी के चार बच्चे थे! उत्तरखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी तीन बहनों में अकेले है! पिता के न रहने के उपरांत इन्होने अपने परिवार की सारी जिम्मेदारियों की बखूबी निभाया! पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का नाम (Pushakr Singh Dhami Wife Name Geeta Dhami ) श्रीमती गीता धामी है!

Pushkar Singh Dhami Political Career | पुष्कर सिंह धामी का राजनितिक जीवन

पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक करियर बहुत ही अच्छा रहा, क्योकि जब कोई नीचे से सुरुआत करता है तो उसे उसका काफी अनुभव हो जाता है! धामी ने भी अपना राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी! ABVP में अलग-अलग पदों पर कम करने के बाद इनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इन्हें 2002 में उत्तराखंड बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया! 2008 तक 6 साल वह इस पद पर अपने कार्य का सफलता पूर्वक निर्वहन करते रहे!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह की जीवनी

पूरा नाम (Full Name) पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)
जन्म तिथि (Date of Birth) 16 सितम्बर 1975 (16 September 1975)
शिक्षा (Education) स्नातकोत्तर

मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर

जन्म का स्थान (Birth of Place) ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट, जनपद पिथौरागढ
पिता का नाम (Father’s Name) शेर सिंह धामी (Sher Singh Dhami)
माता का नाम (Mother’s Name) श्रीमती विश्ना देवी (SMT Vishna Devi)
भाई (Brothers) N/A
बहन (Sisters) तीन
पत्नी का नाम Wife’s Name) श्रीमती गीता देवी धामी (SMT. Geeta Devi Dhami)
पुत्र का नाम ज्ञात नहीं
पुत्री का नाम ज्ञात नहीं
व्यवसाय (Occupations) राजनीतिज्ञ (Politics)
राजनीतिक दल (Political Party) भारतीय जनता पार्टी (BJP)
विधान सभा क्षेत्र 70, विधान सभा क्षेत्र, खटीमा उत्तराखण्ड

यह भी जाने >>

Thalaivi Movie की मुख्य महानायिका जयललिता जयराम का जीवन संघर्ष

दो बच्चो वाला कानून क्या है जाने विस्तार से

उत्तर प्रदेश मजदूर भरण पोषण योजना | 1000रु. की स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

धामी हमेशा युवाओ, बेरोजगारों की आवाज को उठाते रहे, इन्होने तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया| 1990 से 1999 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहकर विभिन्न पदों पर कार्य किया! और लगातार वह युवाओं की आवाज बनने का कार्य करते रहे!

बेरोजगारों की समस्या को देखते हुए 2002 से 2008 तक प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने बेरोजगार युवाओं को संगठित किया!

तत्कालीन सरकार के खिलाफ इन्होने कई विशाल रैलियों का आयोजन किया और सरकार पर दबाव बनाने का कार्य किया! जिसके परिणाम स्वरूप सरकार को राज्य के उद्योगों में स्थानीय युवाओ के लिए 70 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करनी पड़ी!

11 जनवरी 2005 को 90 युवाओं के साथ मिलकर विधानसभा का घेराव किया और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जिसे आज भी यद् किया जाता है!

तकनिकी शिक्षा औरयुवाओं की समस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले श्री धामी को 2010 से 2012 तक पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार ने शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की! उन्होंने इस पद पर रहते हुए

जनता की समस्याओं को दूर करने एवं उनकी समस्या से सरकार तक पहुचाकर निराकरण करवाने में अहम् भूमिका निभायी!

जिसके परिणाम स्वरूप जनता ने इन्हें पहली बार 2012 में विधायक के रूप में जीत दिलायी! धामी संघ और राजनाथ सिंह के करीबी मने जाते है! पुष्कर कुमाऊँ क्षेत्र के खटीमा से दो बार विधायक रह चुके है!

इनके कार्य क्षमता, कुशल नेतृत्व को देखते हुए ही आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें Uttarakhand New Chief Minister 2021 के पद पर बैठालने के निर्णय किया है! और पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री होंगे!

FAQs

पुष्कर सिंह धामी कौन है?

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के खटीमा से बीजेपी विधायक और उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री है!

पुष्कर सिंह धामी का जन्म कब हुआ था?

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16/09/1975 को हुआ था!

पुष्कर सिंह धामी का जन्म कहाँ हुआ था?

ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट, जनपद पिथौरागढ!

पुष्कर सिंह धामी के पिता का क्या नाम है ?

शेर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी के माता का क्या नाम है ?

श्रीमती विश्ना देवी

पुष्कर सिंह धामी के पत्नी  का क्या नाम है ?

श्रीमती गीता देवी धामी

Pushkar Singh Dhami की Cast क्या है?

ज्ञात नहीं

Leave a Reply

x