स्वप्न फल क्या है – Sapno ka Matlab aur Swapn Phal Hindi me

स्वप्न फल क्या है Dream यानी सपना’ सोते समय देखे जाने वाले सपनो का अर्थ होता है लेकिन वह सपना जिसको पूरी दुनिया अपने साथ दिल में लेकर सारी जिंदगी उसी के पीछे भागते – भागते निकाल देती है! कुछ लोगो के जिंदगी में सपने पूरे हो जाते है, और कुछ लोग सपनो के पीछे अपनी जिंदगी गवां देते है! लेकिन उनका सपना – सपना ही रह जाता है, हकीकत नहीं बनता!

सपनो का हमारी जिंदगी पर गहरा असर होता है! लोग अगर सपने न देखते तो उसका मतलब निकालने की कोशिश न करते! यह दोनों पर लागू होता है- एक सपना जो रात में सोते समय देखा जाता है, और एक वह जिससे जिन्दगी का सफ़र, जिंदगी का फ़लसफ़ा, जिन्दगी का उद्देश्य, जिन्दगी जीने की तमन्ना और जिन्दा होने का मतलब जुड़ा होता है!

सपने कितने तरह से देखे जाते है

हमने लोगो से सपनो के बारे में बहुत सुना होगा, दादी नानी की कहानियो में भी बहुत जगह सपनो का जिक्र आता है! और बहुत ऐसी किताबे है जिनमे लाल किताब, ज्योतिष, नेपाल गुरू, बंगाली किताब, स्वप्न दोष और मतलब, जिनमे सपनो के फल और उनके परिणाम के बारे में विस्तार से दर्शया गया है!

अब बात आती है सपनो की तो यह सभी लोग अपने – अपने तरह से देखते है! और उनके बारे में अलग – अलग विचार भी रखते है! मुहावरों में भी सपनो का इस्तेमाल बहुत हुआ है जैसे खुली आँखों से सपना देखना, बंद आँखों से सपना देखना, सपनो के पीछे भागना, सपने सच होना, प्यारा सपना देखना, भयानक सपना देखना आदि! और यह मुहावरे हमारी जिंदगी की हकीकत से जुड़े है और इनको अनुभव करके ही लोगो ने कहावत का रूप दिया है!

Swapn Phal in Hindi

इस लेख में लड़के, लडकियों, आदमी, औरत किसी भी के द्वारा देखे जाने वाले उन सपनो की बात करने वाले है जिन सपनो का रहस्य हिंदी में सभी को जानने की लालसा होती है! और बुरे सपनो का मतलब पता करके आने वाली अनहोनी से कैसे बचा जा सके!

लेकिन सबसे जरूरी बात यह है जो सपना अपने रात में देखा उसका स्वप्न फल तभी पता कर पाएंगे जब वह हमें याद होगा! इसलिए सुबह उठकर अपने मस्तिष्क पर जोर देकर पहले पूरे सपने के बारे मे अच्छे से याद करे, कि सपना कैसा था किस उद्देश्य को प्रकट करता था, किस स्थान को दर्शता था, सपने में किस रंग और घटना को देखा यह बाते जब पूरी तरह से याद हो तब आप सपने का अर्थ जानने के लिए चाहे Google, या किसी ज्योतिषी, घर में किसी अपने से बड़े की सलाह ले सकते है! हम यहाँ पर इन सभी Dreams Meaning In Hindi में एक लिस्ट प्रदान कर रहे है जिसका आप सहारा ले सकते है!

सपने क्यों आते है कारण और बुरे सपनो से बचने के उपाय

  • रात में सपने आने के कई कारण होते है! सबसे बड़ा कारण है कि दिन में जिस प्रकार की क्रिया को हम अंजाम देते है, अथवा जिस कार्य को करने में हम मानसिक रूप से तल्लीन रहते है! और उससे सम्बंधित सोच को हम मन में रखकर सो जाते है, तो उसी प्रकार के सपने रात में आने की प्रबल सम्भावना रहती है!
  • दूसरा कारण यह है, जब किसी कार्य को करने में हमें परेशानी होती है तो रात में उससे निपटने की योजना जब हम दिमाग में बनाते – बनाते सो जाते है, तब भी वैसा ही स्वप्न आ सकता है!
  • कही जाने के बारे में सोचकर सो जाना तो उस स्थान का सपना दिखाई दे सकता है!
  • अगर कोई घटना अचानक आपके साथ होती है, या उसके बारे में सोचते है तो उसी प्रकार का सपना आपको दिखाई देता है!
  • जब कोई गन्दा द्रश्य, गन्दा विडियो, गन्दी सोच, बुरे लोगो का दिन में साथ, कोई गलत आदत और धूम्रपान या शराब का सेवन ये अगर आपके पास होती है तो शरीर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है! जिसके फलस्वरूप बुरे सपने आने प्रारंभ हो जाते है!
  • बुरे सपनो से बचने हेतु आप अपने दैनिक क्रिया कलापों पर ध्यान दे अगर ऊपर बताई गयी आदतों से सम्बंधित कोई काम आप करते है तो उन्हें तुरंत छोड़ दे आपकी जिन्दगी में बदलाव आ जायेगा! और बुरे सपने भी आने बंद हो जायेंगे!
  • इसके अतिरिक्त आपको हमेशा सकारात्मक सोंच के साथ सोना चाहिए, और जिन्दगी के उन खूबसूरत लम्हों को याद करना चाहिए जो आपको सुकून प्रदान करे!
  • उस ईश्वर की याद और नाम लेकर सोने का अभ्यास करो तो बुरे सपने नहीं आएंगे!

फिर भी अगर आपको सपनो का फल जानना है तो आगे लेख में हमारे साथ बने रहे!

सपनो का मतलब हिन्दी में

सपने में रिश्तेदार दिखाई देना [Dreams Means  when view relatives] 

  • बहन को देखना :- आपको आपकी बहन सपने में दिखाई पड़े तो समझ ले आपके लिए यह शुभ संकेत है और आपकी किस्मत आप पर मेहरबान होने वाली है!
  • भाई देखना :-  सपने में भाई को देखना इसका मतलब आपके जीवन में नए मित्रो का संयोग बन रहा है नए लोगो से आपकी मित्रता होने वाली है!
  • माता पिता देखना :- स्वप्न में माता पिता को देखने का अर्थ है आपको आपके द्वारा किये जाने वाले कार्य के लिए सम्मान मिलेगा!
  • पत्नी को देखना :- जो व्यक्ति सपने में अपनी पत्नी को देखता है उसके जीवन में मधुरता बढती है!
  • पति दिखना :- इसी प्रकार कोई स्त्री अगर सपने में अपने पति को देखते है तो यह शुभ संकेत माना जाता हैI
  • रिश्तेदार का आना :- कोई रिश्तेदार अगर आपके घर आता हुआ सपने में दिखाई देता है तो आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होने वाली होती है!
  • घर के बुजुर्ग दिखना :- सपने में घर के बुजुर्ग जैसे नाना, नानी, दादा, दादी, आदि के दिखाई देने का मतलब है कि आपको प्यार और बुद्धि प्राप्त होगी!
  • खुद को देखना :- सपने में अपने आप को स्वयं देखना शुभ मन जाता है!
  • छोटी बच्ची देखना :- छोटी बच्ची को स्वप्न में देखना शुभ होता है!
  • पडोसी देखना :- चुगली की सम्भावना होनाI

म्रत्यु देखने सम्बन्धी सपने का फल

  • खुद की म्रत्यु देखना :- यदि आप सपने में स्वयं को मरा हुआ देखते है, तो इसका मतलब होता है कि आपकी चिंता ख़त्म होने वाली हैI आपका भाग्योदय होने वाला है, और आपकी उम्र बढ़ती हैI
  • सपने में पडोसी की म्रत्यु देखना :- सपने में पडोसी की मौत देखने का अर्थ होता है, आपकी बुराई खत्म होने वाली हैI
  • रिश्तेदार की मौत की खबर मिलना :- अगर सपने में किसी रिश्तेदार की मौत की खबर आती है, तो इस सपने का अर्थ होता है आपको कोई बुरा समाचार मिलाने वाला हैI
  • किसी बीमार व्यक्ति की म्रत्यु देखना :- सपने में अगर कोई बीमार व्यक्ति जिसकी मौत हो जाती हैI तो इस सपने का फल है कि वह व्यक्ति रोग मुक्त होने वाला हैI

यह भी पढ़े >>>>>> NPCI Aadhar Number Seed Online in Hindi – जाने फुल प्रोसेस

तांडव वेब सिरीज में क्या है – हिन्दू भावनाये आहत करना साजिश या भूल

Best Attitude Status for Royal Girl in Hindi 2021 – लडकियों के लिए सोशल मीडिया स्टेटस

सपने में किसी जानवर देखने का फल  (Swapan phal when seeing Animal)

  1. सपने में अगर आप पशु देखते है तो समझो आपको व्यापारिक लाभ होने वाला हैI
  2. अगर सपने में गाय दिखाई देती है, हिन्दू मान्यताओ के अनुसार गाय सबसे पवित्र मानी जाती हैI गाय में तैतीस करोड़ देवी देवता वास करते है, सपने में गाय दिखने वाले सपनो का अर्थ आपको सुख और समृद्धि मिलाने वाली हैI
  3. काला नाग आपको सपने में दिखाई देता है तो इसका फल सुखद होता हैI लेकिन अगर आपको बार – बार सांप दिखाई दे तो आपको शिव मंदिर जाकर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए, आपको अचानक धन प्राप्त होने का संकेत होता है!
  4. सपने में घोड़ा देखने का स्वप्न फल होता है, घोड़ा ऊर्जा का प्रतीक है, जिसका मतलब है कि आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले है! और आपको धन लाभ होने वाला है! घोडा देखना शुभ संकेत होता है!
  5. आपको स्वप्न में कुत्ता रोता हुआ दिखाई दे तो समझो कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होने वाला है, परन्तु अगर कुत्ता सामान्य अवस्था में दिखे तो किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है!
  6. स्वप्न में अगर आपको शेर दिखाई दे तो इसका सपने का मतलब है आपको अपने शत्रु पर जीत मिलने वाली है आपसे आपका दुश्मन डर जायेगा!
  7. अगर आपको शेर और शेरनी दोनों का जोड़ा दिखाई दे तो आपका प्रेम प्रसंग चलने वाला है, अथवा आपकी शादी शुदा जिंदगी खुशहाली के साथ बीतेगी!
  8. सपने में मछली दिखाई देना इसका अर्थ आपको धन की प्राप्ति होने वाली है! मछली धन की देवी  माँ लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है!
  9. बिल्ली अशुभ मानी जाती है अगर आप सपने में बिल्ली को देखते है तो आपकी किसी के साथ लड़ाई हो सकती है! परन्तु बिल्ली रोते हुए देखना किसी अशुभ समाचार के आने की सम्भावना को दर्शाता है!
  10. भालू या रीछ आपको सपने में दिखे तो समझो यह आपके लिए शुभ है! इससे घर परिवार में आपस में स्नेह बढेगा!सपनो का अर्थ
  11. हाथी का ख्वाब देखने का फल बहुत शुभ होता है, आपको धन की प्राप्ति होने वाली है!
  12. अगर आप ऊँट को सपने मे देखते है तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होने की जरूरत है, क्योकि आपको बीमारी होने का खतरा होता है!  
  13. मगरमच्छ सपने में दिखाई देना अशुभ माना जाता है!
  14. स्वप्न में आपको बन्दर दिखाई पड़े तो समझो किसी से आपका झगडा होने वाला है!

प्रकृति या प्राकतिक आपदा से सम्बंधित सपने

  • बरसात होना – सपने में बरसात का होना शुभ माना जाता है! लेकिन अगर आप सपने में बरसात में भीगते है तो यह भी शुभ होता है, परन्तु तूफानी बारिस देखना और उसमे भीगना अशुभ माना जाता है!
  • आंधी चलना – स्वप्न में आंधी चलते हुए देखना अशुभ माना जाता है!
  • सपने में पेड़ देखना – सपने में आम का पेड़ देखना सपनो का अर्थ पुत्र प्राप्ति की तरफ इशारा करता है! सपने में पेड़ देखना धन मिलने की सम्भावना दर्शाता है, परन्तु सपने में पेड़ काटना अशुभ होता है!
  • लकड़ी देखना – सपने में लकड़ी देखना धन प्राप्ति का इशारा करता है!
  • पहाड़ देखना – सपने में पहाड़ देखने का मतलब आपकी उन्नति होने वाली है!
  • नदी – स्वप्न में नदी दिखाई दे तो समझो आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है!
  • बादल – काले बादल जो बरसात न कर रहे हो अशुभ माने जाते है!सपनो का मतलब
  • बिजली गिरना – स्वप्न में बिजली गिरने का अभिप्राय आप अकस्मात् किसी संकट में फस सकते है!
  • नीला असमान – स्वच्छ और नीला असमान देखना पुत्रयोग को दर्शाता है!
  • तारे देखना – सपने में असमान पर तारे से अभिप्राय आपकी सोची हुई बात पूरी होने वाली है!
  • इन्द्रधनुष देखना – इन्द्रधनुष रचनात्मकता का प्रतीक है जिसका अर्थ है आपको स्वास्थ्य लाभ होगा!
  • बाढ़ देखना – सपने में बाढ़ देखना व्यापार में होने वाली हानि का सूचक है!
  • हरा घास का मैदान – हरा भरा घास का मैदान या सपने में हरियाली देखना धन प्राप्ति का योग दिखाता है!
  • पेड़ की जड़ें दिखना – आपको दीर्घायु की प्राप्ति की तरफ इशारा करती है!
  • पहाड़ – ऊंचे – ऊंचे पहाड़ देखना जीवन में होने वाली उन्नति को दर्शाता है!
  • पत्थर – आने वाले समय की विपत्ति का सूचक!
  • चाँद देखना – सपने में चन्द्रमा देखने का फल सम्मान मिलने की तरफ ले जाता है!
  • कोयला – कोयला आप पर लगने वाली कालिख की तरफ इशारा करता है, इसलिए सतर्क रहे झगड़ो से दूर रहे!
  • कमल – कमल का फूल रोग मुक्ति दर्शाता है!
  • झरना – झरने की तरह आपके दुःख बह जायेंगे, ख़त्म हो जायेंगे!
  • धूप देखना – धूप आपको मिलने वाली पदोन्नति की तरफ इशारा करती है!
  • फूल – लाल फूल भाग्योदय का प्रतीक है, सफ़ेद फूल देखने का मतलब समस्याओ से मुक्ति मिलने वाली है!
  • कुआं देखने का फल – समाज में आपकी पैठ बढ़ेगी, सम्मान मिलेगा!

स्वप्न में धातु देखने का मतलबऔर सपनो का अर्थ

धातुए बहुत प्रकार की होती है और अगर स्वप्न दिखाई दे तो उनसे क्या संकेत मिलते है!

  • सोना – आर्थिक संकट की तरफ इशारा करता है
  • चांदी – धोखा मिलेगा चाहे प्यरा हो या कारोबार
  • लोहा – विपत्ति सूचक
  • तांबा – दुर्घटना हो सकती है
  • कांसा – रोग मुक्ति
  • स्टील – कोई भेद खुल जायेगा
  • अष्ट धातु – सफलता सूचक

शरीर के अंग दिखाई देने का स्वप्न फल

  • सपने में कटे हुए सर को देखना आपकी तरफ भविष्य में आने वाली परेशानी और कष्टों की तरफ इशारा करता है!
  • बाल काटना या कटे हुए बाल सपने में देखना ऋण से मुक्ति मिलाने की सम्भावना दर्शाता है!
  • स्वप्न में नाखून काटना आपको रोगों से छुटकारा मिलने का योग दिखता है!
  • किसी दूसरे के अंग भंग को देखना अर्थात कटे अंगो को देखना शुभ है, लेकिन खुद के अंग देखना अशुभ!
  • सपने में दांत का टूटना अशुभ माना जाता है परिवार में कोई परेशानी में पड़ सकता है!
  •  सपने में नाक देखना अधिकार की प्राप्ति होना दर्शाता है!
  • कान देखने से मतलब अपनी पत्नी और पुत्र से सुख मिलेगा!
  • सिर देखना  मान-सम्मान की प्राप्ति होगी!
  • सिर के बाल सपने में देखना सौंदर्य और शक्ति में वृद्धि होगी!
  • मस्तक स्वप्न में देखना रौब और महत्व बढ़ेगा! 
  • सपने में योनी देखना मुश्किलों से मुक्ति मिलेगी!
  • सपने में लिंग देखना भोग विलास की प्राप्ति की तरफ इशारा करता है!
  • सपने में पैर की उंगली देखना धन वृद्धि करता है!
  • सपने में हाथ की उंगलियाँ भाई बहन के सुख को दर्शाती है!

सपने में धार्मिक स्थल और ईमारत दिखने का महत्त्व

  1. सपने में मस्जिद देखना जीवन की परेशानियों को बढ़ता है!
  2. स्वप्न में मंदिर देखना शुभ होता है!
  3. चर्च देखना शांति का सूचक है!
  4. गुरुद्वारा देखना ज्ञान की तरफ ले जाता है!
  5. मजार को सपने में देखना सपनो का अर्थ किसी अनिष्ट की तरफ इशारा करती है!
  6. किसी पुराने किले को देखना शुभ होता है!
  7. किसी ईमारत को बनाते हुए देखना धन प्राप्ति, तरक्की को दर्शाता है!
  8. कब्रिस्तान को सपने में देखना धन प्राप्ति, और सम्मान प्रतिष्ठा का सूचक है!
  9. रेलवे स्टेशन को देखने शुभ है और यात्रा करना सुखद रहेगा!
  10. सपनो में किसी महल को देखना कष्ट खत्म होने का संकेत देता है!
  11. सपने में कोर्ट या न्यायलय देखना भविष्य में जीत होने को प्रदर्शित करता है!
  12. सामान से भरी दुकान देखना व्यापारिक धन लाभ की तरफ इशारा करता है!

आग लगने सम्बन्धी ख़्वाब का फल

  • घर में आग लगना – प्यारा साथी मिलाना, या संतान की प्राप्ति होना
  • दुकान में आग लगना – व्यापार में लाभ होगा
  • आग में खुद जलना – विदेश जाने की सम्भावना बनना
  • धुँआ देखना – व्यापारिक हानि होगी, शत्रु बढ़ेंगे
  • आग पकड़ना – अनवश्यक खर्च बढ़ना
  • हवन की आग देखना – समस्याओ का निराकरण

अजीब सपने और उनका स्वप्न फल

  1. भगवान को देखना – अचानक अधिक धन की प्राप्ति
  2. भूत प्रेत का दिखना – नुकसान होने की सम्भावना
  3. खुद को उड़ते हुए देखना – शुभ संकेत, कोई शुभ यात्रा संभव
  4. कमल के पत्ते पर भोजन करना – राजाधिकार प्राप्त होना
  5. अपना कटा सर देखना – राजाधिकार प्राप्त होना
  6. इंद्र देव के दर्शन – धन की प्राप्ति
  7. मांस पकाकर खाना – धन की हानि
  8. बिच्छू का काटना – बहुत कष्ट पाना
  9. शव यात्रा देखना – दीर्घायु होना
  10. स्वस्तिक चिन्ह देखना – प्रतिष्ठा बढ़ना

अन्य सपनो का रहश्य और सपनो का अर्थ

  • कोई सपने में अंधेरी गली में जा रहा है, तो उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका से झगडा हो जाता है!
·         जो सपने के बीच में संन्यास ग्रहण करता हैं अथवा किसी से लडाई झगडा करता हैं तो उसके घर में निरंतर क्लेश बना रहता है!
·         कोई स्वप्न में रत्न जडित सिंहासन पर बैठता हैं तो उसे राज्याधिकार प्राप्त होता है!
·         यदि कोई व्यक्ति शमशान में अथवा पर्वत की छोटी पर बैठकर शराब पीता हैं वह जल्द ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है!
·         यदि कोई व्यक्ति सपने  मे अपनी कार, गाडी, सायकल आदि किसी भी वाहन का पहियां निकलता देखे या टुटता हुआ देखे तो आने वाले समय में उसे भारी कष्ठों का सामना करना पड सकता है!
·         सपने में वैष्या गमन करता है, चुचों को स्पर्श करता हैं, और उसके साथ सम्भोग करता हैं, अथवा उसका चूंबन लेता हैं तो उसको धन प्राप्त होता है!
  • सपने में खून का दिखना शुभ होता है, सपनो का अर्थ धन लाभ होता है!
  • सपने में श्रंगार का सामान देखना लोगो पर प्रभाव उत्पन्न होगा!
  • सपने में प्रेमी देखने का मतलब शुभ होता है!
  • स्वप्न में शादी देखने का फल होता है आप पर कोई संकट आने वाला है!
  • फूल तोड़ते हुए सपने में देखना बहुत शुभ माना जाता है इसका मतलब आपको अचानक धन प्राप्ति होने वाली है!
  • घर में खटमल देखने का आशय होता है की आपका जीवन संघर्षमय होने वाला है!

तो दोस्तों सपनो का अर्थ क्या होता है, सपनो का मतलब आपको हमने इस पोस्ट के तहत बताया, अगर आपको कोई सपना आया है और उसके रहश्य को जानना चाहते है, तो कमेन्ट में लिखे जवाब जरूर मिलेगा!

Rating: 5 out of 5.

Leave a Reply

x