Alexander – The Great : सिकंदर का इतिहास, जीवन परिचय, विश्वविजय अभियान

Sikandar [Alexander] The Great  Biography, History, Family, Wife and More In Hindi

सिकंदर का इतिहास: Alexander -The Great एक नाम जिसकी महत्वाकांक्षा इतनी बड़ी थी कि वह पूरे विश्व पर विजय करने निकल पड़ा l

सिकंदर महान जिसने लगभग सभी देशो को जीत लिया था परन्तु एक ऐसी संस्कृति और देश के प्रति लोगो का प्रेम और समर्पण जिसने उसे अपने अभियान को वापस लेने का फैसला लेना पड़ा, और वह देश था भारत और यहाँ के राष्ट्रप्रेमी लोग जिनकी वीरता के सामने सिकंदर भी नतमस्तक हुआ l

आज हम इस लेख के माध्यम से (Alexander The Great History in Hindi) Alexander-The Great, सिकंदर महान के बारे में इतिहास, जीवन चरित्र, और कैसे एक छोटे राज्य का राजा पूरे संसार को जीतने की लिए निकलता है और क्या कारण रहा कि सिकंदर ने कई देशो पर अपनी विजय पताका लहराई l

तो प्रिय पाठको आप अंत तक हमारे इस लेख को पढ़ें आपको सिकंदर के बारे में कई रोचक तथ्य पड़ने को मिलेंगेI

सिकन्दर कौन था? | सिकंदर का जीवन परिचय

सिकंदर को Alexander Third के नाम से भी जाना जाता है, सिकंदर महान मकदूनियाँ यूनान का सम्राट था पिता फिलिप द्वितीय की म्रत्यु के पश्चात् 356 ईपू वह सिंघासन पर बैठा और राज्य का नियंत्रण अपनी माता की सहायता से हांथों मी लिया I

राजा बंनने से पहले एलेग्जेंडर तृतीय मकदूनियाँ राज्य का सेनापति रहते हुए अपने नेतृत्व और कुशलता के चलते कई युद्धों में भाग लिया और विजय भी हासिल कीI

Alexander Birth, Family And Education (सिकंदर महान का जन्म, परिवार और शिक्षा)

सिकंदर का जन्म 20 जुलाई 356 ईसा पूर्व यूनान के पेला, मैसेडोन में हुआ था, इनके पिता फिलिप द्वितीय ओलंपिया और मेक्डोनिया के राजा थे I जिनका विवाह एपिरुस के सम्राट निओप्टोलेमस की पुत्री ओलंपिया के साथ हुआ था और माता ओलंपिया के बारे में कहा जाता है कि वह एक जादूगरनी थी जो जिन्दा सांपों के बीच रहना पसंद करती थी I

सिकंदर की एक बहन जिसका नाम क्लियोपैट्रा था एलेग्जेंडर का बचपन पेला के शाही परिवार में अपनी बहन के साथ बीता ! पिता हमेशा युद्ध में व्यस्त रहते थे तथा विवाह के बाद उनके कई और सम्बन्ध भी थे इस वजह से अपनी संतानों की परवाह नहीं करते थे और इन दोनों भाई बहनों की परवरिस की जिम्मेदारी इनकी माता पर थी जो वह पूरी कर रही थी I

शिक्षा और कौशल 

सिकंदर बचपन से ही बहुत बुद्धिमान और तेज था, प्रत्येक कार्य को वह बहुत जल्दी सीख लेता था ! केवल 12 वर्ष की आयु में सिकंदर घुड़सवारी कर लेता था! सिकंदर बचपन से ही उग्र और विद्रोही स्वभाव का था, इसलिए अपने पिता द्वारा नियुक्त शिक्षक स्टर्न लियोनीडास ऑफ़ एपिरुस को भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने दिया I

स्टर्न लियोनीडास की नियुक्ति प्रारंभिक शिक्षा के लिए किया गया था, जोकि सिकंदर के रिश्तेदार थे और काफी अनुभवी और कुशल अध्यापक थे जिन्होंने सिकंदर को घुड़सवारी, गणित, धनुर्विद्या रणकौशल आदि के बारे में शिक्षित किया I

13 वर्ष की उम्र में सिकंदर के पिता ने इनके लिए एक निजी शिक्षक एरिसटोटल को नियुक्त किया, जिसे अरस्तु के नाम से भी जाना जाता है I

अरस्तु एक कुशल अध्यापक के साथ महान दार्शनिक भी था अरस्तु ने एलेग्जेंडर की प्रतिभा निखारने का काम किया इसके आलावा तीन वर्षो तक साहित्य की शिक्षा दी I

Arastu के मार्गदर्शन ने सिकंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी योगदान किया, और उसके मन में दुनिया जीतने की महत्वाकांक्षा और प्रबल होती चली गयी I

सिकंदर में विश्वविजेता बनने की लालसा

सिकंदर के पिता अपने साम्राज्य को बढ़ाने के लिए आसपास के राज्यों पर आक्रमण करके अपने अधिकार में करने के लिए सदा प्रयासरत रहते थे, और हमेशा युद्ध किया करते थे !

इस कार्य में सिकंदर अपने पिता का बहुत साथ देता था सिकंदर ने थ्रेसियन मैदी के विद्रोह को 20 वर्ष की आयु में ही ख़तम कर दिया था, इसके अलावा पेरिन्थस के युद्ध में अपने पिता की जान बचाई थी!

सिकंदर और इसके पिता फिलिप ने चैरोनीआ, पेलोपोन्नीज ,कुरिन्थ आदि को जीतकर अपने नियंत्रण में कर लिया था I

पारिवारिक विघटन

फिलिप जब युद्ध से वापस लौटे तो उन्होंने अपने ही सेनापति अटलुस की भतीजी क्लियोपेट्रा ईरीडीइस से सादी कर ली और यही पारिवारिक विघटन का मुख्य कारण बना ! हालाँकि फिलिप सिकंदर को बहुत प्यार करते थे लेकिन सिकंदर की माता मकदूनियन नहीं थी, इस लिए लोग यह भी कहने लगे थे कि क्लियोपेट्रा ईरीडीइस से उत्पन्न संतान ही फिलिप के राज्य का सिंघासन सम्भालेगी !

क्लियोपेट्रा ईरीडीइस के चाचा अटलुस एक सादी के समारोह में जब फिलिप के साथ शराब के नशे में सिकंदर के उत्तराधिकारी होने पर सवाल खड़ा करते है तो सिकंदर चिढ़ जाता है और क्रोधित होकर शराब से भरा हुआ प्याला अटलूस पर फेंक देता है और पूछता है कि वह क्या फिलिप की अवैध संतान है ? अटलुस की इतनी बेइज्जती फिलिप को मंजूर नहीं थी और वह मदांध राजा अपने पुत्र को ही मरने दौड़ता है I

परन्तु नशे के कारण पैर फिसल जाता है और वह फर्श पर गिर जाता है तो सिकंदर अपने पिता को कटु वचन कहता है I

इतना सब हो जाने के उपरांत सिकंदर अपनी माता के साथ मेसेडोन से भाग जाता है और माता को डोदोना में छोड़ देता है और खुद इलियारिया में जाकर सरण ली !

सिकंदर का राज्याभिषेक

अपनी बेटी क्लियोपेट्रा की सादी के समारोह में फिलिप की हत्या कर दी गयी सिकंदर की बहन की सदी मोलोस्सीयन के सम्राट से हुई, फिलिप की हत्या पॉसनीस के द्वारा की गयी थी, जिसे सिकंदर के साथियों ने पकड़ कर मर डाला था I

20 वर्ष की आयु में सिकंदर को राजा घोषित कर दिया गया सत्ता को निर्बाध चलाने के लिए सिकंदर ने क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया और जितने भी उसके खिलाफ लोग थे या जिसने भी उसका विद्रोह किया सिकंदर ने सबकी हत्या करवा दी!

इन सभी कार्यो में उसकी माँ हमेशा साथ देती थी सिकंदर की माँ ने अपनी सौतेली बेटियों क्लियोपेट्रा ईरीडिइस और यूरोपा को जिंदा जला दिया। सिकंदर ने चचेरे भाई की हत्या कर दी! इस प्रकार सत्ता का लोभ उससे हत्या करवाता गया.

सिकंदर का विश्वविजय अभियान

सिकंदर ने जब सत्ता संभाली तो उसे कई विद्रोहों का सामना करना पड़ा और उसने अपने पराक्रम से सबको ख़त्म कर दिया I

सबसे पहले उसने उत्तर की तरफ रुख किया और 335 ईसा पूर्व वह एम्पीपोलिस और थ्रेसियन आदि देशो को जीतता हुआ मैसेडोनियन की सेना को हराकर ट्रिबाली और गेटिये जनजाति के साम्राज्य को जीतकर कब्जे में ले लियाI

पश्चिम में इलियारिया त्युआलन्ती आदि राज्यों को हराकर पश्चिमी हिस्से को मजबूत किया!

इसके बाद उसने अपने दक्षिण अभियान में थीब्स , एथेंस आदि को भी अपने कब्जे में लिया इस प्रकार अब पूरे यूनान पर सिकंदर का एकाधिकार था!

सिकंदर का भारत पर आक्रमण

भारत पर आक्रमण करने से पहले उसने रोक्सेना से विवाह किया और उसने भारतीय महाद्वीप का रुख किया सबसे पहले उसने सिन्धु नदी के आसपास फैले हुए राज्यों को मिलाना शुरू किया, कुछ राजाओ ने उसकी शर्तों को मान लिया लेकिन कुछ सरदारों ने इसकी अधीनता स्वीकार नहीं की!

तक्षशिला का शासक आम्भी ने सिकंदर से मित्रता की और उसकी सेना के रहने और खाने का प्रबंध किया !.

सिकंदर और पोरस का युद्ध

यूनानी इतिहासकारों ने लिखा है कि राजा पुरु जिसका नाम पोरस लिखा गया है झेलम नदी के युद्ध में सिकंदर से हार गया था और जब सिकंदर ने पोरस से पुछा कि “तुम्हारे साथ क्या व्यव्हार किया जाय तो पोरस ने निडरता पूर्वक कहा कि वही जो एक राजा एक राजा के साथ, और एक दुश्मन दूसरे दुश्मन के साथ करता है.”

इसपर सिकंदर बहुत प्रभावित हुआ और पोरस को जीता हुआ राज्य वापस कर देता है!

लेकिन कुछ इतिहासकारों का यह भी मानना है कि सिकंदर को महान बताने के लिए यह सब मनगढ़ंत बातें यूनानी इतिहासकारों ने लिखी I

क्योकि राजा पुरु के पास 20,000  सेना थी जो यहाँ की भौगोलिक परिस्थिति से वाकिफ थी और जिसके सामने सिकंदर की सेना नहीं ठहरती, इसके अलावा मगध के सम्राट घनानंद की विशाल सेना जिसमे 80,000 घुड़सवार, 70,000 हांथी के साथ 3,50,000 की क्षमता थी I

आज तक हमें यही बताया गया कि ‘जो जीता वही सिकंदर’ परन्तु वास्तविक सच्चाई कही छुप गयी !

क्या सिकंदर वास्तव में महान था (Was Alexander really great)

एक ऐसा क्रूर व्यक्ति जिसने सत्ता प्राप्त करने के लिए अपने चचेरे भाइयो के क़त्ल करने में जरा सी भी हिचक नहीं दिखाई क्या वह राजा पोरस को आसानी से छोड़ सकता था!

उसने अनेक अपने साथियों को छोटी सी भूल के लिए तड़पती हुई मौत दी यहाँ तक अपने गुरू अरस्तु के भतीजे कलास्थनीज को भी म्रत्यु दंड दिया!

सिकंदर की सेना गावों में आग लगा देती थी पूरे गावों और नगरो को राख कर दिया जाता था, महिलाओ और बच्चो पर अत्याचार होता था !

ऐसा क्रूर और निर्दयी व्यक्ति महान कैसे हो सकता है यह समझ से परे है, यूनानी इतिहासकारों ने यह भी लिखा कि सिकंदर ने पूरी दुनिया को जीत लिया था परन्तु उनकी यह बात भी सच नहीं है I उसने केवल 15 प्रतिशत भाग पर ही विजय हासिल की थी I

सिकंदर की मौत (Alexander Death)

जब सिकंदर भारत में विजय की इच्छा से आया और मगध की तरफ आगे बढ़ा तो मगध की सेना देखकर उसके सैनिको ने लड़ने से मना कर दिया और उसे वापस लौटना पड़ा, और कहा जाता है 323 में वापस लौटते समय 33 साल की अवस्था में ही बेबीलोन में एलेग्जेंडर की मौत हो गयी थी !

सिकंदर की मौत के बारे में कई भ्रान्तिया है कुछ लोग इसकी म्रत्यु मलेरिया रोग के कारण बताते है, वही कुछ लोगों का कहना है कि सिकंदर को थ्रोट कैंसर की बीमारी थी !

परन्तु वही कुछ इतिहासकार यह भी मानते है कि सिकंदर को उसकी पत्नी ने जहर दे दिया था परन्तु जो भी हो सिकंदर की मौत के साथ  सिकंदर का ख्वाब भी दफ़न हो गया!

यह भी पढ़े >>>>संतुलित आहार और प्रकार – प्रतिदिन भोजन में आवश्यक पोषक तत्व

ICU (आई सी यू) का Full Form – Medical ICU की फुल जानकारी

[Cornstarch] कॉर्नफ्लोर क्या है | फायदे और नुकसान (What is Cornflour in Hindi)

सूखी खांसी का बढ़ियां घरेलू उपचार

सिकंदर महान से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर Alexander The Great  Q&A in Hindi

Q- सिकंदर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

A- 356  ई० पूर्व० नेपोलियन की राजधानी पेला में हुआ था I

Q- Alexander (सिकंदर) की माता का क्या नाम था?

A- सिकंदर की माता का ओलम्पिया था!

Q- सिकंदर के पिता का क्या नाम था?

A- सिकंदर के पिता का नाम फिलिप थाI

Q- सिकंदर के पिता कहा के शासक थे?

A- मकदूनिया के

Q- एलेग्जेंडर के गुरू का क्या नाम था?

A- अरस्तू

Q- सिकंदर के घोड़े का क्या नाम था?

A- बाऊकेफला

Q – सिकंदर ने भारत पर आक्रमण कब किया?

A- 326 ई० पूर्व

Q- सिकंदर के आक्रमण के समय उत्तर भारत का शासक कौन था?

A- राजा नन्द

Q- सिकंदर का सेनापति कौन था?

A- सेल्यूकस निकेटर

Q- सिकंदर के समकालीन इतिहासकार जो सिकंदर के साथ आये!

A-  एरिस्टोबुलस, निर्याकस, एनासीक्रिटिस

Q- सिकंदर ओर पोरस का युद्ध कहाँ हुआ था?

A- झेलम नदी के किनारे

Q- सिकंदर और पोरस के युद्ध को किस नाम से जाना जाता है?

A- वितस्ता या हाइडेस्पस अथवा झेलम नदी की लड़ाई सिकंदर ओर राजा पुरु (पोरस) के बीच समय 326 B.C.

Q- सिकंदर की सेना ने किस नदी को पार करने से मना कर दिया था?

A- व्यास नदी को

Q- सिकंदर की मौत कब और कहाँ हुई?

A- 323 ई० पू० बेबीलोन में

Leave a Reply

x