Farmer Leader Rakesh Tikait – Biography, Age, Family, Education in Hindi

चौधरी राकेश टिकैत की जीवनी और उनके संघर्ष की कहानी 

Rakesh Tikait Biography In Hindi : राकेश टिकैत इस समय किसान आन्दोलन का जाना पहचाना नाम है! राकेश टिकैत किसानो के हितो की रक्षा हेतु 1987 में पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा स्थापित ‘भारतीय किसान यूनियन’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता है! इसके आलावा कौन है किसान नेता राकेश टिकैत या इनके बारे में क्या प्रचिलित है? यह सारी जानकारी आपको यहाँ मिलेगी!

राकेश टिकैत कौन है

राकेश टिकैत का जन्म 4 जून 1969 (Date of Birth 4 Jun 1969 In Sisauli, Muzaffarnagar, Uttar Pradesh) को गाँव सिसौली जिला मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश में हुआ था! इनका पूरा नाम चौधरी राकेश टिकैत है! इनकी उम्र जनवरी 2021 में 51 वर्ष और 7 महीने(Age 51 Years is on 2021) है! इनके पिता एक किसान थे, और माताजी गृहणी! इन्होने एमए [Master of Arts] तक की शिक्षा पाई है, और M.A. इन्होने मेरठ यूनिवर्सिटी से पूरा किया! समय के साथ पिता श्री महेंद्र सिंह टिकैत किसानो के मुद्दे उठाते रहे और किसानो का विश्वास इन पर बढ़ता गया!

इधर राकेश टिकैत ने अपनी पढाई पूरी करके दिल्ली पुलिस में एस आई के पद पर नौकरी करना शुरू कर दिया! परन्तु पिता जी द्वारा 1993,1994 में दिल्ली के लालकिले पर लाखो किसानो को लेकर चलाये जा रहे आन्दोलन को समाप्त करने हेतु तत्कालीन सरकार ने राकेश टिकैत पर दबाव बनाना प्रारम्भ कर दिया, लेकिन राकेश टिकैत ने सरकार के आगे झुकने के बजाय अपनी नौकरी से त्यागपत्र देना उचित समझा! और नौकरी छोड़ने के उपरांत स्वयं भारतीय किसान यूनियन से जुड़कर किसानो के लिए कार्य करने लगे!

राकेश टिकैत का परिवार (Rakesh Tikait Family)

महेंद्र सिंह टिकैत के चार बेटे थे 1- नरेश टिकैत 2- राकेश टिकैत 3- सुरेन्द्र टिकैत 4- नरेन्द्र टिकैत! राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत वर्तमान में ‘भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष’ है! राकेश टिकैत स्वयं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर अपना योगदान दे रहे है! तीसरे भाई सुरेन्द्र टिकैत मेरठ में शुगर मिल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है तथा सबसे छोटे भाई नरेंद्र टिकैत खेती के कार्य को सँभालते है!

राकेश टिकैत की पत्नी का नाम सुनीता देवी है और इनकी सादी 1985 में हुई थी! राकेश टिकैत के एक लड़का और दो लडकिया है! लड़के का नाम चरण सिंह टिकैत तथा लड़कियों के नाम ज्योति और सीमा है!

राकेश टिकैत का राजनितिक सफ़र (Political Career)

राकेश टिकैत राजनीति में भी अपने को अजमा चुके है! 2007 के उत्तर प्रदेश ‘विधानसभा’ चुनाव में राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर के खतौली विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, परन्तु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था! इसके बाद 2014 में ‘राष्ट्रीय लोक दल’ के टिकट पर अमरोहा जिले से ‘लोकसभा’ के चुनाव लड़ा लेकिन इसमें भी इन्हें जीत नहीं मिल पायी थी!

भारतीय किसान यूनियन का निर्माण कब हुआ 

भारतीय किसान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत ने 1987 में लाखो किसानों के साथ मिलकर बिजली के दामो को लेकर शामली जनपद के करमुखेड़ी में एक बड़ा आंदोलन किया था! इस आन्दोलन में पुलिस ने निहत्थे किसानो पर गोलियां चलायी,पुलिस की गोली से दो किसानो जयपाल ओर अकबर अली की म्रत्यु हो गयी थी! इस आन्दोलन के पश्चात् भारतीय किसान यूनियन निर्माण हुआ जिसके अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत बने! जिन्हें लोग प्यार से बाबा टिकैत भी कहते थे!

यह भी पढ़े >>>>> भारतीय किसान को कृषि पर सब्सिडी

MSP और APMC क्या है – किसानो को फायदा या नुकसान

महेंद्र सिंह टिकैत हमेशा किसानो के लिए लड़ते रहे! भाकियू ने कई बड़े-बड़े आन्दोलनों को किया है जिसमे दिल्ली के वोट क्लब पर लाखो किसानो के साथ बाबा टिकैत ने 25 अक्टूबर 1988 से 31 अक्टूबर 1988 तक बहुत बड़ा आन्दोलन किया था! हालाँकि यह आन्दोलन सात दिनों तक ही चला था लेकिन उस समय की सरकार को मांगो को मानना पड़ा था!

बाबा टिकैत की म्रत्यु 15 मई 2011 को होने के पश्चात खाप पंचायत के नियमानुसार बड़े बेटे श्री नरेश टिकैत को भाकियू की कमान दी गयी तथा राकेश टिकैत को ‘भाकियू का राष्ट्रीय प्रवक्ता’ बनाया गया!

वैसे संगठन के ‘अध्यक्ष’ बड़े भाई है लेकिन महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने का काम राकेश टिकैत ही करते है! किसानो के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा है!

राकेश टिकैत बायोग्राफी इन हिंदी 

पूरा नाम [Full Name] चौधरी राकेश टिकैत [Chaudhari Rakesh Tikait]
जन्म दिन [Date of Birth] 4 जून 1969 [4 June 1969]
उम्र [Age] 51 वर्ष और 7 महीने जनवरी 2021 तक [51 years 7 Months]
व्यवसाय [Profession] भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता 2011 से [National Spokesperson of Bhartiya Kisan Union since 2011]
पिता [Father] महेंद्र सिंह टिकैत [Mahendra Singh Tikait]
माता [Mother] ज्ञात नहीं
पिता का व्यवसाय किसान, भाकियू के पूर्व अध्यक्ष
शिक्षा [Education] एमए [Master of Arts]
कॉलेज [Collage] मेरठ यूनिवर्सिटी [Merath University]
नौकरी [Job] दिल्ली पुलिस एस आई [S.I. Delhi police] त्यागपत्र  
वैवाहिक स्थित विवाहित [Married]
                                            परिवार Family
पत्नी [Wife] सुनीता देवी [Sunita Devi]
पुत्र [son] चरण सिंह टिकैत [Charan Singh Tikait]
पुत्रियाँ [Daughters] ज्योत, सीमा [Jyoti and Seema]
भाई [Brothers] नरेश टिकैत राकेश टिकैतसुरेन्द्र टिकैतनरेन्द्र टिकैत
राजनैतिक कैरियर [Political career] 2007 विधानसभा चुनाव निर्दलीय खतौली, मुजफ्फरनगर से 2014 लोकसभा चुनाव रा.लो.द. अमरोहा जनपद से परिणाम:- पराजय

सोशल मीडिया और संपर्क

डिस्क्लेमर 

इस लेख में Rakesh Tikait Biography In Hindi में हमने किसानो के हितैसी और उनके अधिकारों के प्रति आन्दोलन करने वाले राकेश टिकैत के जीवन चरित्र के बारे में बताने की कोशिश की है! इसके अतिरिक्त अगर आपको इससे सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो कमेन्ट करके जरूर बताये 

Leave a Reply

x