जाने कौन हैं द्रोपदी मुर्मू | द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

Draupadi Murmu Biography in Hindi, President, Date Of Birth, Draupadi Murmu Family, Education, Profession, Draupadi Murmu Ki Jeevani, Indian Second Female President, Draupadi Murmu Husband, Son, Daughter, Draupadi Murmu Education, Cast, WIiki and More

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय- Draupadi Murmu Biography in Hindi के माध्यम से आज हम इस समय की सबसे ज्यादा लोगो की जिज्ञासा को जाग्रत करने वाली और भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में संभावित द्रोपदी मुर्मू की जीवनी के बारे में जानेंगे.

अगर द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाती है तो वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति होगी इससे पहले श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी देश की पहली महिला राष्ट्रपति रह चुकी है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है. और वह Indian President के रूप में अपने कार्यकाल को शुरू करेंगी. Draupadi Murmu Biography in Hindi के माध्यम से हम द्रोपदी मुर्मू के परिवार, राजनीतिक सफ़र और इनके जीवन के बारे में जानेंगे.

द्रोपदी मुर्मू जी का प्रारंभिक जीवन | Draupadi Murmu Biography in Hindi

Draupadi Murmu एक ऐसी पहली आदिवासी महिला है जो राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार है द्रोपदी मुर्मू जी का जन्म 20 जून, 1958 (Date of Birth 20th June 1958) को उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बैदोपोसी गाँव के आदिवासी समुदाय में हुआ था. इन्होने आदिवासी समुदाय के लिए काफी कार्य किये हैं और यह एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली प्रमुख नेता है. वर्तमान में बी.जे.पी और इनके सहयोगी दलों के द्वारा राष्ट्रपति पद की रूप में इनके नाम को प्रस्तुत किया गया है, तब से लोग द्रोपदी मुर्मू की बारे में इन्टरनेट पर और गूगल में द्रोपदी मुर्मू को सर्च कर रहे है.

प्रारम्भिक शिक्षा

द्रोपदी मुर्मू की जीवनी में अब हम बात करेंगे द्रोपदी मुर्मू की प्रारम्भिक शिक्षा के बारे में. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली द्रोपदी मुर्मू की प्रारम्भिक शिक्षा अपने इलाके के एक विद्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई. अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात् उच्च शिक्षा के लिए इन्होने भुवनेश्वर शहर की तरफ रुख किया और यहाँ द्रोपदी मुर्मू ने रामा देवी महिला कॉलेज में एडमिशन लिया और अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा को कम्प्लीट की. स्नातक की शिक्षा पूर्ण होने के बाद उड़ीसा सरकार में बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर नौकरी की. इस पद वह 1979 से लेकर 1983 तक कार्यरत रही. इसके पश्चात 1994 में इन्होने रायंगपुर में अरबिंदो एजुकेशन सेंटर में अध्यापक के रूप में कार्य किया, टीचर के रूप में इन्होने 1997 तक कार्य किया. अपने कार्यो को करते हुए वह हमेशा सामाजिक कार्यो के लिए समय निकाल लेती थी और समाज के लोगो के लिए कार्य करती रहती थी.

द्रोपदी मुर्मू का परिवार | Draupadi Murmu Family

झारखंड राज्य के संताल आदिवासी समूह से द्रोपदी मुर्मू का परिवार संबंद रखता है. इनके पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू है. बिहार राज्य को काटकर जब झारखण्ड राज्य का निर्माण हुआ, तब द्रोपदी मुर्मू ने झारखण्ड राज्य की पहली महिला राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल को पूरा किया. द्रोपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है. द्रोपदी मुर्मू की एक पुत्री है और जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है.

द्रोपदी मुर्मू का राजनितिक सफ़र

जैसा कि हम पहले ही बता चुके है कि द्रोपदी मुर्मू एक आदिवासी समुदाय से सम्बन्ध रखती है और आदिवासी समुदाय आजादी के इतने दिनों के बाद भी समाज की मुख्य धारा से कटा हुआ है. अपने समुदाय को राजनितिक प्रतिनिधित्व दिलाने और पहचान दिलाने के उद्देश्य से द्रोपदी जी ने राजनीती में उतरना चाहा. और इनको यह मौका सन 1997 में मिला जब रायरंगपुर नगर पंचायत से पार्षद की रूप में अपनी पहली राजनितिक जीत हाशिल की.

इसके बाद इन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा और समय भी इनको मौके प्रदान करता रहा. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष की रूप में इनको कार्यभार दिया गया. उड़ीसा की रायंगपुर विधानसभा सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर विधायक भी बनी. साल 2000 में ओडिशा सरकार में राज्यमंत्री के कार्यभार को संभाला. ओडिशा में बीजू जनतादल और बीजेपी के गटबंधन के दौरान बनी सरकार में मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक द्रोपदी जी वाणिज्य और परिवहन विभाग और मत्स्य पालन और पशु संसाधन के लिए स्वतन्त्र प्रभार मंत्री भी रही. 2013 में इनको मयुरभंज जिले के लिए पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद मई 2015 में द्रोपदी मुर्मू को झारखण्ड की नवी राज्यपाल के रूप में कार्य किया. झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल बनने का सौभाग्य द्रोपदी जी को प्राप्त हुआ.

अब जब द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति की रूप में नामित किया गया है तो देश के सभी प्रमुक नेताओ और लोगो की तरफ से इनको बधाई मिल रही है और इनको y श्रेणी की शुरक्षा भी प्रदान की गयी है.जाने कौन है सन्देश झिंगन | Sandesh Jhingan Biography In Hindi

द्रोपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार

द्रोपदी मुर्मू को 2007 ओडिशा विधानसभा के द्वारा अपने उत्कर्ष्ठ कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था.

द्रोपदी मुर्मू के पति, बेटे और बेटी

द्रोपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई और अपने दाम्पत्य जीवन के दौरान इनको तीन बच्चे हुए. जिसमे दो बेटे और और बेटी थी लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था इनके बेटे और पति अब इस दुनिया में नहीं है. इनकी बेटी जिसका नाम इतिश्री है जिसकी शादी द्रोपदी जी ने गणेश हेम्ब्रम के साथ की है. अब द्रोपदी जी इनके जीवन में किये गए कार्यो को देखते हुए राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तुत किया गया है.

द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होना

द्रोपदी मुर्मू की जीवनी के अंतर्गत हमने Draupadi murmur Biography in hindi में इनके जीवन चरित्र के बारे में जाना और दलित, शोषित, वंचित समाज के उत्थान के लिए द्रोपदी जी के द्वारा किये गए प्रयासों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी दलों के द्वारा आने वाले राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. जबसे द्रोपदी मुर्मू को NDA ने प्रत्याशी घोषित किया है, तब से लोग Google पर सर्च कर रहे है कि द्रोपदी मुर्मू कौन है? तथा इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते है. ऊपर हमने आपको द्रोपदी मुर्मू जी के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान की. आपको कैसी लगी यह हमें कमेन्ट करके जरूर बताये.

द्रोपदी मुर्मू की जीवनी – Draupadi Murmu Biography in Hindi

पूरा नाम:द्रोपदी मुर्मू
पिता का नामबिरांची नारायण टुडू
माता का नामज्ञात नहीं
पति का नामश्याम चरण मुर्मू
बेटे का नामज्ञात नहीं
बेटी का नामइतिश्री
दामाद का नामगणेश हेम्ब्रम
जन्म तिथि20 जून, 1958
आयु64 वर्ष
जन्म स्थानबैदोपोसी, जिला मयूरभंज, ओडिशा भारत
वजन74 किलो
लम्बाई5 फिट 4 इंच
जातिअनुसूचित जनजाति
धर्महिन्दू
संपत्ति10 लाख
पेशाराजनीति
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
शिक्षास्नातक

द्रोपदी मुर्मू कौन है?

भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के द्वारा अगले राष्ट्रपति के लिए घोषित उम्मीदवार और संभावित राष्ट्रपति

इससे पहले द्रोपदी मुर्मू जी का राजनीती में क्या रोल रहा है?

द्रोपदी मुर्मू जी विधायक, मंत्री और राज्यपाल रह चुकी है।

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?

द्रोपदी मुर्मू जी झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थीं।

द्रोपदी मुर्मू जी किस पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है?

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया गया है?

द्रोपदी मुर्मू जी के सामने राष्ट्रपति पद के लिए दूसरा प्रत्यासी कौन है?

यशवंत सिन्हा को विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

x