Season Name in Hind and English – भारतीय ऋतुओ के नाम

अवश्य पढ़े

भारत एक बहुभाषी, बहुधर्मी राष्ट्र है, इसकी विविधता में एकता ही इसको महानता को दर्शाती है! उसी प्रकार यहाँ पर विभिन्न प्रहार की ऋतुए भी पायी जाती है, इन सभी Season Name in Hind and English तथा उनसे जुडी सारी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करा रहे है!

यह भी जाने >>>>>>

महीनो के नाम हिंदी और English में – हिन्दू महीनो के बारे में

लव का फुल फॉर्म हिंदी में – प्यार (LOVE) क्या है

LOL का हिंदी मतलब क्या होता है- क्या यह गाली है

ऋतुओ के बदलने का कारण

भरतीय ऋतु चक्र या समस्त विश्व का Season पृथ्वी की चाल पर निर्धारित होता है! पृथ्वी अपनी धुरी पर पर सूर्य के चारो तरफ चक्कर लगाती है, जिसके परिणाम स्वरूप पृथ्वी पर मौसम का बदलाव होता रहता है! इन्ही मौसम में आने वाले बदलावों को ऋतु के नाम से जाना जाता है

भारत में ऋतुओ के प्रकार (ritu meaning in hindi)

अधिकतर देशो में लगभग तीन ऋतुओ को पाया जाता है, परन्तु कुछ देशो में भौगोलिक परिस्थियों के अनुसार चार या दो ऋतुए भी होती है! लेकिन भारतीय मौसम के अनुसार 6 ऋतुए होती है!

प्रत्येक ऋतु को दो महीने में विभाजित किया गया है!

ऋतुओ के नाम हिंदी में – 6 seasons name in Hindi

सभी लोग लगभग तीन ऋतुओ को 1 – जाड़ा, 2- गर्मी 3 – बरसात को सामान्यतः जानते है यहाँ पर हम भारतीय 6 मौसमो के नाम हिंदी उपलब्ध करा रहे है:-

  1. वसन्त ऋतु
  2. ग्रीष्म ऋतु
  3. वर्षा ऋतु
  4. शरद ऋतु
  5. हेमन्त ऋतु
  6. शीत ऋतु

Indian Season Name in English and meaning in Hindi

  1. Spring season (वसन्त ऋतु)
  2. Summer season (ग्रीष्म ऋतु)
  3. Monsoon season (वर्षा ऋतु)
  4. Autumn season  (शरद ऋतु)
  5. Pre Winter season (हेमन्त ऋतु)
  6. Winter Season (शीत ऋतु)

मौसम और ऋतुओ के नाम एवं विस्तृत जानकारी

  1. वसन्त ऋतु Spring season :– हिन्दू नववर्ष की शुरुवात चैत्र महीने से होती है, और बसंत ऋतु भी अंतिम फाल्गुन से लेकर चैत्र माह और वैशाख मास में होती है! यह समय बहुत सुहावना होता है, न ही ज्यादा गर्मी न ही ज्यादा सर्दी! इस समय पतझड़ का समय बीत जाता है, और पेड़ पौधे फूलो से और पत्तियों से हरे भरे दिखाई देते है! वसंत ऋतु का दूसरा नाम ऋतुराज भी है!

2 . ग्रीष्म ऋतु – Summer season :- वसंत ऋतु जब समाप्त हो जाती है और गर्मी जब बढ़ने लगाती है, तो ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है! इस ऋतु में दिन बड़े और राते छोटी होती है! मई और जून इन दो महीनो में यह ऋतु अपने शबाब पर होती है! जेठ की दोपहर में निकलना मुश्किल हो जाता है! गर्म हवाओ लू बहुत परेशानी उत्पन्न करती है!

3 . वर्षा ऋतु – Monsoon season :- आषाढ़ लगते ही लोग गर्मी से राहत की उम्मीद करने लगते है! जुलाई से लेकर सितम्बर तक और हिंदी महीनो में श्रावण और भाद्रपद महीने बारिश के मने जाते है! इन महीनो में अच्छी बरसात भारतीय किसानो को काफी रहत प्रदान कराती है! क्योकि भारतीय कृषि मानसून पर ज्यादा निर्भर है! 4

4.शरद ऋतु – Autumn season :- बरसात होने के फलस्वरूप गर्मी से धीरे धीरे राहत मिलना प्रारम्भ हो जाता है! और इसी समय को शरद ऋतु कहा जाता है! इस समय सर्दी का आगमन होना शुरू हो जाता है! यह ऋतु अक्टूबर से नवम्बर माह हिन्दू महीने अश्विन से कार्तिक महीने  में होती है!

5 .हेमन्त ऋतु – Pre winter season :-  सर्दी का अहसास होना प्रारम्भ हो जाये और आपको सुबह शाम सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ो का इस्तेमाल करना पड़े, तो समझ लीजिये की हेमंत ऋतु चल रही है! यह समय नवम्बर दिसम्बर महीने में आता है!

6 .शीत ऋतु – Winter season :- यह समय ठिठुरन भरा होता है, लोग जाड़े से बचने के लिए हमेशा गर्म कपड़ो से शरीर को ढके रहते है! और अलाव जलाकर भी शरीर को गर्म किया करते है! इस समय पहाड़ी क्षेत्रो में हिमपात होता है! और वहा से आने वाली हवाओ के द्वारा मैदानी क्षेत्रो में कड़ाके की ठंढ देखने को मिलती है! यह समय दिसम्बर last से लेकर जनवरी और फरवरी तक का माना जाता है! और हिंदी महीनो में माघ और पूस इस समय होते है!

अवश्य पढ़े……….

Debited Meaning in Hindi – डेबिटेड राशी का क्या मतलब होता है

What is business entrepreneur in Hindi?

तो दोस्तों Season Name in Hind and English के माध्यम से Indian weather season के बारे में हिंदी में जानकारी पढ़कर कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताये! और इसी प्रकार के रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.catchmoney.in पर नियमित रूप से आते रहे! धन्यवाद

- Advertisement -

More articles

2 COMMENTS

Leave a Reply

- Advertisement -spot_img

हमारे टॉप आर्टिकल

x
%d bloggers like this: