गर्भ नहीं रुक रहा है – गर्भधारण करने के 15 अचूक उपाय | How To Get Pregnant In Hindi

गर्भधारण करने के अचूक उपाय | How To Get Pregnant In Hindi : Get Pregnant fast use these Tips in Hindi, माँ कैसे बने, माँ बनाने के उपाय, बच्चे की माँ कैसे बने, गर्भधारण कैसे करे, गर्भ कैसे रोके, कब गर्भधारण होता है

How To Get Pregnant In Hindi  :- हर वो स्त्री जिसने इस दुनिया में जीवन पाया है, वह अपना जीवन तभी सार्थक मानती है जब वह माँ बनती है!

माँ बनना हर महिला का सबसे सुखद अनुभव होता हैI और दुनिया का नियम भी यही है कि आपको संसार के विस्तार में योगदान स्वरूप बच्चो को जन्म देकर कर सकती है!

आज हम इस लेख के माध्यम से उन सभी सवालो के जवाब और कारणों को खोजने की कोशिश करेंगे जो ककसी भी महिला को माँ बनाने से रोकते है!

जो भी स्त्री माँ नहीं बन पाती या किसी कारन वश उसको गर्भधारण में समस्या आती है तो उसके मन में लाखो प्रश्न घूमते रहते है जैसे मै माँ कैसे बनू? माँ न बन पाने के कौन से कारण हो सकते है? माँ कैसे बने? माँ बनने के लिए क्या करना चाहिए? गर्भधारण कैसे करू आदि!

आज हम इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे जिनको अगर नियमतः अपनाकर और सही Implement किया जाये तो आपके चहरे पर भी मुस्कान आ सकती है!

गर्भधारण करना सामान्यतः औरतो के लिए एक सामान्य प्रक्रिया होती है परन्तु जब ज्यादा समय तक गर्भ न ठहरे या काफी प्रयासों के बावजूद गर्भवती होने में समस्या आ रही है, तो यह सामान्य बात नहीं होती है इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए!

माँ बनाना क्यों जरूरी है – How To Get Pregnant

गर्भधारण करना, एक बच्चे को जन्म देना और माँ बनने के सुख की अनुभूति करना एक स्त्री के लिए दुनिया के सभी सुखो से बढ़कर है!  आज भी हिंदुस्तान में या कई अन्य जगहों और धर्मो में अगर कोई महिला माँ नहीं बन पाती तो उसे समाज में आदर भाव से नहीं देखा जाता!

भारत में जिस भी महिला को बच्चे नहीं होते उसे बाँझ कहा जाता है, और उसे अभिशापित माना जाता है! जबकि इस मानसिकता को समाज को बदलना चाहिए क्योकि माँ बनना न बनना किसी भी महिला के हाथ में नहीं होता है! इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हो सकते है या कोई ऐसी शारीरिक कमी हो सकती है जिसके कारण वह माँ नहीं बन पा रही है!

अतः परिवार और समाज को इस प्रकार की महिलाओ का साथ देना चाहिए और उनको ताने न देकर उनके अन्दर की कमी और बच्चो के न होने के कारणों का पता लगाकर उसको दूर करने का प्रयास करना चाहिए!

गर्भधारण करने या गर्भवती होने का सही समय क्या है

अगर कोई महिला Pregnant नहीं हो पा रही है तो उसके कई कारण हो सकते है, परन्तु उन Problems को Find करके उनको दूर करने की दिशा में सही काम किया जाये तो उसे दूर भी किया जा सकता है !

सबसे जरूरी यह है कि अगर यह सही तरीके से मालूम कर लिया जाये कि किस समय गर्भधारण की सम्भावना सबसे ज्याद रहती है, तो आधी से ज्यादा समस्या को वही समाप्त किया जा सकता है!

प्रेग्नेंट होने के लिए 18 से 28 वर्ष की उम्र होनी चाहिए, इस उम्र में प्रेग्नेंट होने की सम्भावना सबसे अधिक होती है! इसके अलावा अगर Ovulation के समय सम्भोग किया जाये तो गर्भ ठहरने की सम्भावना रहती है!

डिंबोत्सर्जन (Ovulation) सभी महिलाओ में अलग अलग होता है यह उसके मासिक चक्र के ऊपर निर्भर करता हैl

28 दिन के मासिक चक्र वाली महिला में यह 11 से 14वें दिन के मध्य हो सकता है, इसलिए Ovulation का सही समय बता पाना मुश्किल होता है!

शीघ्र गर्भधारण के उपाय (Jaldi Pregnant Hone Ke Kya Tareeke Hai)

How To Get Pregnant गर्भ ठहरने की विधि और इसकी कई प्रकार की दवाये Market  में उपलब्ध है जिनका कई महिलाये इस्तेमाल करती है लेकिन उनको पूरा लाभ नहीं होता है!

इसका कारण यह होता है कि गर्भ क्यों नहीं ठहर रहा है इसके कारण के बारे में जानकारी होना बहुत अवश्यक है

1 – वजन संतुलित करे  

बढता हुआ वजन आज के समय में कई बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है! मोटापे के कारण मधुमेह, हार्ट जैसी अन्य कई बीमारिया हो जाती है, ज्यादा वजन की महिला में माहवारी नियमित नहीं हो पाने की समस्या हो जाती है जिसके परिणाम स्वरूप Ovulation (डिंबोत्सर्जन) की प्रक्रिया प्राभावित होती है और महिलाओं में गर्भ धारण की समस्या उत्पन्न हो जाती है!  

2 – संतुलित आहार लें

प्रेग्नेंट होने से पहले किसी भी महिला का स्वस्थ होना बहुत अवश्यक है इसलिए गर्भ धारण की योजना बनाने से पहले अपने महिला को अपने स्वस्थ पर ध्यान देना जरूरी है! इसके लिए लगभाग एक या डेढ़ महीने पहले से अपने भोजन पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए!

फॉलिक एसिड, विटामिन-बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड की गोलिया भी डॉक्टर की सलाह से ली जा सकती है जो इसकी कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है!

संतुलित आहार जैसे प्रोटीन और वसा युक्त खाने की चीजे अपने भोजन में सामिल करना चाहिए, इसके अलावा विटामिन और खनिज से भरपूर भोजन करना अति आवश्यक है! [1]

3- धूम्रपान का त्याग करें

धूम्रपान सभी व्यक्तियों के लिए घातक होता है और इसके कुप्रभाव से लोगो की म्रत्यु तक हो जाती है! अगर कोई महिला जो इसका सेवन करती है तो उसे गर्भवती होने में कठिनाई हो सकती है, और अगर गर्भ ठहर भी जाता है तो होने वाली संतान के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पद सकता है!

इसलिए तत्काल प्रभाव से धूम्रपान त्यागना आपके जीवन का सबसे सही फैसला हो सकता है!

4 – नियमित व्यायाम करे  

एक्सरसाइज करना हमेशा आवश्यक है और मोटापे को कम करने, शरीर में स्फूर्ति लेन और बीमारियों को दूर रखने में हमेशा सहायक होता है!

नियमित रूप से व्यायाम करना गर्भधारण में उत्पन्न होने वाली संमस्याओं के निवारण का सबसे बेहतरीन उपाय है!

5 – ओव्यूलेशन पर नजर रखे

ओव्यूलेशन के समय सम्भोग करना गर्भवती होने के लिए सबसे सही समय है इसलिए ओव्यूलेशन पीरियड पर नजर रखे! ओव्यूलेशन महिला के मासिक धर्म के चक्र पर निर्भर करता है! पीरियड के पहले के दो हप्ते इसके लिए अनुकूल होते है!

सामान्यतः 11वें दिन से 18वे दिन तक के समय में सम्भोग करना गर्भधारण के लिए बेहद अनुकूल होता है!

 6 – तनाव मुक्त रहे

 कई महिलाये संतान न होने के कारण चिंता करने लगती है और तनाव से घिर जाती है! यह अवस्था गर्भ धारण करने में और बाधा उत्पन्न कर सकती है!.

catchmoney

हीरो का यह स्कूटर है न कमाल का – Adventure Scooter Hero Xoom 160

डिप्रेशन के कारण हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है और इस वजह से अन्य कई बीमारिया आ जाती है!

तनाव महिला और पुरुष दोनों के लिए हानिकारक है तनाव की वजह से पुरुष के शुक्राणुओं बनने में बाधा हो सकती है, इसलिए महिला और पुरुष दोनों को रिलेक्स करना जरूरी है और व्यायाम करना इसमें काफी मददगार है!

6 – माहवारी को नियमित करें

पीरियड्स का नियमित होना गर्भधारण के लिए बहुत आवश्यक है अगर महावारी अनियमित हो रही है तो आपको इस सम्बन्ध में अपने डॉक्टर से संपर्क करके इसके नियमित होने का उपचार करना बहुत जरूरी है!

पीरियड का रेगुलर होना ओव्यूलेशन पर असर डालता है और ओव्यूलेशन का समय चक्र नहीं बन पता है इसलिए नियमित महावारी बहुत जरूरी है!

7 – गर्भनिरोधक का प्रयोग बंद करे how to avoid getting pregnant without protection in Hindi

काफी समय तक गर्भ निरोधक गोलियों या अन्य गर्भ को रोकने वाले उपायों को बंद करना होगा, क्योकि लगातार इन गोलियों का उपयोग डिंबोत्सर्जन की प्रक्रिया पर प्रभाव डालता है!

इसलिए गर्भनिरोधकों का प्रयोग करना बंद करने के बाद सम्बन्ध बनाना चाहिए!

8 – लुब्रिकेंट्स का उपयोग न करें

आज कल के दौर में अधिकतर लोग शारीरिक सम्बन्ध बनाने में लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करते है परन्तु इसके प्रभाव से शुक्राणुओं की गुणवत्ता नष्ट हो जाती है और या जो स्पर्म महिला के गर्भाशय तक पहुचता है वह सही नहीं होता है ऐसी स्थिति में गर्भ टहरने की सम्भावना कम हो जाती है!

सम्भोग के समय महिला के अन्दर प्राकृतिक रूप से बने हुए लिक्विड की सहायता से जो स्पर्म अन्दर जाता है वह गर्भ धारण करने में सहायक होता है!

हाँ अगर आप केवल फोरप्ले करना चाहते है तो इसका उपयोग कर सकते है, परन्तु संतानोत्पत्ति के लिए इसका उपयोग बेहतर नहीं माना जाता है!   

9 – नियमित सेक्स करे

किसी भी दंपत्ति के लिए गर्भधारण के लिए सेक्स करना बहुत जरूरी होता है इसलिए आपको गर्भ ठहरने तक नियमित रूप से सम्भोग करना जरूरी है! क्योकि ओव्यूलेशन का समय चक्र घट बढ़ सकता है तो ऐसी परिस्थिति में नियमित रूप से सेक्स करना आवश्यक है!

10 – Sex Position का ध्यान रखे

सभी लोग सेक्स करने के लिएअलग-अलग सेक्स पोजीशन का इस्तेमाल करते है लेकिन pregnant होने के लिए सही  Sex Position का चुनाव बहुत जरूरी है!

catchmoneyTATA Curvv का लुक और फीचर्स आपको कर देंगे हैरान, New Tata Curvv 2024 सडको पर मचेगा बवाल

इसलिए गर्भ धारण में दो सेक्स पोजीशन बहुत सहायक होती है-

  1. मिशनरी पोजीशन – यह सबसे साधारण सम्भोग करने के तरीका होता है, इसमें महिला नीचे ओर पुरुष ऊपर होता है! इसमें पूरा स्पर्म आसानी से महिला के गर्भाशय तक पहुच जाता है और उसके निकलने की सम्भावना कम रहती है!
  2. डॉगी स्टाइल – यह सेक्स पोजीशन भी Pregnant  हिने में मदद करती है डॉगी पोजीशन में महिला अपने घुटनों पर आगे को झुक जाती है और पुरुष पीछे से अपने लिंग को योनि में प्रवेश कराता है इस अवस्था से सम्भोग करने में लिंग बहुत गहराई तक अन्दर जाता है और गर्भाशय के मुख पर स्पर्म को पंहुचा देता है!

11 – सम्भोग के लिए समय दे

Sex  करने के तुरंत बाद उठना या खड़े हो जाना प्रेग्नन्सी में बाधक है इसलिएसम्भोग के बाद कुछ समय तक सीधा लेटे रहना गर्भ ठहरने हेतु जरूरी है ऐसा करने से शुक्राणुओं का अंडाणुओं से मिलन हो जाता है जो गर्भ का निर्माण करने में सहायक होते है!

12 – भरपूर नींद लेना  

जिस प्रकार पौष्टिक खानपान, व्यायाम करना सेहत के लिए जरूरी है उसी तरह से एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी है!

गर्भवती बनाने की इच्छा रखने वाली महिला को सात से आठ घंटे सोना बहुत जरूरी है पर्याप्त नींद लेने से शरीर में उत्पन्न होने वाले हर्मोंन संतुलित रहते है जिसका प्रभाव आपके गर्भ धारण पर पड़ता है!

 13 – फ्री माइंड होकर सेक्स करे

सेक्स करने से पहले किसी भी प्रकार के तनाव से बचे और फ्री होकर सम्भोग करने से सम्भोग का समय बढ़ता है! डिप्रेशन आपके सेक्स और गर्भ धारण करने की अवस्था में बाधा डालता है इसलिए सम्भोग के दौरान तनाव को अपने ऊपर हावी होने न दे!

14 – अनावश्यक दवाओं के सेवन से बचे

ज्यादा दवाओं क इस्तेमाल आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है इसलिए बिना किसी डॉक्टर डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन न करें! और डॉक्टर को भी गर्भधारण की समस्या से जरूर अवगत कराये!

15 – अधिक से अधिक पानी पियें

पानी कमी से भी अनेक रोग हो सकते है इसलिए नियमित रूप से भरपूर पानी का सेवन आपको प्रेग्नेंट होने में मदद करता है! पानी की कमी के कारण गर्भाशय कमजोर हो सकता है साथ ही गर्भ में बनने वाला लिक्विड भी कम बनता है जो स्पर्म को गर्भाशय तक लाने में सहायक होता है इसलिए गर्भ धारण के लिए पानी का उचित मात्रा में सेवन करना जरूरी है!

यह भी पढ़ें >>>>>> खांसी बंद करने के देसी उपाय जाने 

आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए क्लिक करे 

Conclusion-

How To Get Pregnant In Hindi  लेख के माध्यम से गर्भ धारण में होने वाली समस्या के समाधान के लिए जानकारी को पढ़कर आपको किसी भी प्रकार की सहायता मिली हो या जानकारी में कोई त्रुटी लगी हो तो आप हमें कमेन्ट के माध्यम से अवगत करा सकते है!.

अगर इन उपायों के इस्तेमाल के बावजूद गर्भ नहीं ठहरता है तो अपने डॉक्टर की सहायता ले और उनके द्वारा बताये गए दिशा निर्देशों का पालन करें!

Disclaimer

गर्भधारण से समबन्धित लेख यह जानकारी मात्र है इसमें बताये गए किसी भी उपाय को अमल में लाने से पूर्व अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

4 thoughts on “गर्भ नहीं रुक रहा है – गर्भधारण करने के 15 अचूक उपाय | How To Get Pregnant In Hindi”

Leave a Reply

x