EWS का फुल फॉर्म क्या है – सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण

EWS का फुल फॉर्म क्या है किन सामान्य वर्ग के लोगो को इसका लाभ मिलेगा! इसके तहत किस आय वर्ग के लोगो को Cover किया जायेगा ! क्या SC, ST,और OBC लोग EWS से प्रभावित होंगे? इन्ही सभी सवालों के जवाब हमारे इस पोस्ट के माध्यम से मिलेंगे!

आर्थिक रूप से पिछडो के लिए आरक्षण क्यों जरूरी था?

आजादी के लगभग 70 साल होने को है लेकिन एक सवाल समय-समय पर सभी के सामने आता रहता है! कि आरक्षण जातिगत होना चाहिए या आर्थिक आधार पर ! इसपर लगातार बहस चल रही है और चलती रहेगी!

क्योकि अगर इतिहास की नजर से देखे तो किसी विशेष वर्ग के लोगो को हमेश दबा कर रखा गया, उन्हें कभी भी बराबरी का मौका नहीं मिला! उन्हें शिक्षा के अधिकार से वंचित किया गया, और तरह- तरह के जुल्म जो एक मानवता को शर्मसार करदे उनपर किये गए!

इन्ही गलतियों को सुधारने और इन सभी जातियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से आरक्षण की व्यवस्था की गयी!

लेकिन समय के साथ SC, ST, OBC को छोड़कर सामान्य वर्ग के कुछ लोग आर्थिक रूप से कमजोर होकर समाज की मुख्यधारा में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करने लगे!

और आरक्षण की बहस में लोगो का ध्यान इन पर नहीं गया! लेकिन समय रहते भारत सरकार ने इन लोगो के साथ न्याय करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर General Category के लिए भी 10% Reservation की व्यवस्था की!

Full Form Of EWS का

सामान्य वर्ग के गरीब और पिछड़े लोगो के लिए EWS  के तहत Indian Government के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और कानूनी मामलों के विभाग 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को छोड़कर होगा!

 EWS का फुल फॉर्मEconomically Weaker Sections’ होता है जिसे हम हिंदी में ‘आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग’ कहते है!

अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते है तो आपको नीचे बतायी गयी निम्नलिखित सभी शर्तों को पूरा करते हैं तभी इसका लाभ आपको दिया जायेगा!

सामान्य वर्ग के आरक्षण (EWS) का लाभ पाने हेतु नियम व् शर्ते

  • ऐसे व्यक्ति जिन्होंने SC, ST, OBC, के आरक्षण का लाभ नहीं लिया है!
  • ऐसे परिवार जिनकी सभी श्रोतो यानी वेतन, कृषि, व्यवसाय आदि से आय 8 लाख से ऊपर न हो!
  • पांच एकड़ तक क्रषि भूमि एवं 1000 वर्ग गज तक का मकान हो!
  • परिवार का मतलब माता, पिता और भाई बहन तथा बच्चे जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, को एक परिवार माना जायेगा!

EWS का लाभ कैसे पाए

10% General Reservation  का लाभ पाने के लिए आपको EWS Certificate की आवश्यकता होगी!

EWS Certificate  के लिए आपको EWS Form fill करना होगा! EWS प्रमाण पत्र को आप बनवाकर जिस भी विभाग में लाभ लेना चाहेंगे उसमे आपको इसे लगाना होगा!

आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र की सबसे खास बात यह है कि आप आवेदन के उपरान्त जहा भी इसका लाभ लेना चाहते है बाद में भी लगा सकते है!

इन्हें भी पढ़े >>>>>>>> भारतीय किसान को कृषि पर सब्सिडी

MSP (Minimum Sport Price) क्या है

कॉर्नफ्लोर क्या है मक्के का आटा? इसके फायदे और नुकसान (What is Cornflour in hindi? Advantages and disadvantages)

Economically Weaker Section(EWS) सर्टिफिकेट बनाने हेतु जरूरी कागजात

EWS certificate को बनवाने से पहले आपको इन Document को पहले प्रस्तुत करना होगा!

  1. आधार कार्ड
  2. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
  3. सम्पत्ति प्रमाण पत्र
  4. बैंक स्टेटमेंट
  5. राशन कार्ड
  6. जाति प्रमाण पत्र (अगर आवश्यक हो)
  7. पासपोर्ट साईज का फोटो ग्राफ

ews form in hindi pdf  में Download करके इसे भरकर आपको इसे i) District Magistrate/Additional District Magistrate/ Collector/ Deputy Commissioner/Additional’ Deputy Commissioner/ 1st Class Stipendary के समक्ष प्रस्तुत करना होगा!

General aarakshan form pdf डाऊनलोड लिंक

EWS का फुल फॉर्म क्या है इसे समझने के बाद अगर आप भी 10 परसेंट सवर्ण आरक्षण फॉर्म PDF में डाउनलोड करना चाहते है और आप चाहे राजस्थान, MP, UP, Bihar किसी भी राज्य से आते हो तो निचे दिए गए लिंक पर Click करे—

10 aarakshan form pdf

यह भी जाने… अपना मोबाइल नम्बर कैसे पता करे

कॉल डिटेल कैसे निकाले तुरन्त किसी भी नम्बर की

बिग बॉस कौन जीता सीजन 1 से सीजन 14

तो दोस्तों आपको हमारे द्वारा सामान्य वर्ग को 10 परसेंटआरक्षण पर लिखा गया लेख कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताये!

Leave a Reply

x