Maharashtra New CM Eknath Shinde Biography, Eknath Shinde Family, Eknath Shinde Cast, Education, Political Career,एकनाथ शिंदे के बच्चे, परिवार, पार्टी, शिवसेना, एकनाथ शिंदे की जीवनी, Wiki Boi, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कौन है.
Eknath Shinde Biography In Hindi : महाराष्ट्र की राजनीती का नया नाम एकनाथ शिंदे, जिनकी आज कल बहुत चर्चा हो रही है. एकनाथ शिंदे कौन है? और एकनाथ शिंदे शिवसेना से अलग क्यों हुए. जिनके कारण महाराष्ट्र की राजनीती में काफी दिनों से उथल पुथल मची हुई थी. जिनके कारण शिवसेना के वर्तमान मुख्या मंत्री उद्धव ठाकरे को अपने CM पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा. 30 जून 2022 को शिंदे भारतीय जनता पार्टी के सपोर्ट के कारण नए मुख्यमंत्री के रूप सपथ ले चुके है.आइये जानते है एकनाथ शिंदे बायोग्राफी इन हिंदी में एकनाथ शिंदे के बारे में कुछ प्रमुख बातें.
एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय | Eknath shinde Biography in Hindi
सारांश सारणी
एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फ़रवरी 1964 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था, इनके पिता का नाम संभाजीनवलू शिंदे और माता का नाम ज्ञात नहीं है. वतर्मान में शिंदे सतारा जिले के जवाली के रहने वाले है और मराठी समुदाय से ताल्लुक रखते है. Call Barring क्या है | कॉल बारिंग को Enable, Disable, कैसे करे.
एकनाथ शिंदे की जीवनी
नाम (Name) | एकनाथ शिंदे |
जन्म तारीख (Date of birth) | 9 फरवरी 1964 |
पिता का नाम (Father’s Name) | संभाजी नाडू शिंदे |
माता का नाम (Mother’s Name) | ज्ञात नहीं |
पत्नी का नाम (Wife) | लता |
बेटा | श्रीकांत शिंदे |
उम्र( Age) | 58 साल (2022 तक ) |
जन्म स्थान (Place of born ) | मुंबई (महाराष्ट्र) |
शिक्षा (Education ) | कला से (बीए) की डिग्री |
स्कूल का नाम (School ) | न्यू इंग्लिश हाई स्कूल [ठाणे] |
कॉलेज (College ) | वाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई (महाराष्ट्र) |
वजन (Weight ) | 68 किलो ग्राम |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग( Hair Color) | काला |
नागरिकता(Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast ) | पाटीदार |
पेशा (Occupation) | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल (Political Party) | शिवसेना |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
संपत्ति (Net Worth ) | 7.82 करोड़ (साल 2019 के हलाफमे के अनुसार) |
एकनाथ शिंदे की शिक्षा – Education of Eknath Shinde
एकनाथ शिंदे की प्रारम्भिक शिक्षा न्यू इंग्लिश स्कूल से प्राप्त हुई और यहाँ से 11वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्हें पारिवारिक मजबूरी में अपनी पढाई बीच में छोड़नी पड़ी.
स्कूल छोड़ने के बाद शिंदे ने अपने परिवार की पालन करने के लिए काम को करना प्रारम्भ कर दिया. लेकिन महाराष्ट्र की राजनीती के प्रमुख बाला साहब ठाकरे और उनकी पार्टी ने शिंदे को काफी प्रभावित किया. इसके चलते 1980 के दशक में शिंदे ठाणे के शिवसेना जिला प्रमुख आनंद दिघे के संपर्क में आये और बाल ठाकरे के नेतृत्व में इन्होने शिवसेना ज्वाइन की.
अपने राजनितिक जीवन में आगे बढते हुए साल 2014 में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन से बनी सरकार में मंत्री रहते हुए अपनी शेष शिक्षा पूरी की. इन्होने वश्वंत चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय से मराठी और राजनीति शास्त्र में बीए की डिग्री प्राप्त की.
एकनाथ शिंदे का परिवार
एकनाथ शिंदे की शादी एक बिज़नेसवोमेन से हुई है जिनका नाम लता एकनाथ शिंदे है. इनके जीवन में सबसे दुःख भरी घडी तब आई जब इन्होने अपने दो बेटो को एकसाथ खो दिया था. साल 2000 में अपने गाँव के पास झील में बोटिंग के दौरान बोट पलटने से इनके दोनों पुत्रों की म्रत्यु हो गयी थी. इस घटना में शिंदे को काफी आहत किया. लेकिन फिलहाल में स्क्नाथ शिंदे के एक बेटा है जिसका नाम डॉ श्रीकांत शिंदे है और वर्तमान में वह ओर्थपेडीक सर्जन है और संसद का सदस्य भी है.
एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री बनने तक का राजनीतिक सफ़र
एकनाथ शिंदे ने एक ऑटो रिक्शा चलाने से लेकर आज मुख्यमंत्री बनने तक का सफ़र काफी रोचक और संघर्ष पूर्ण है. अपने परिवार की जीवन यापन के लिए पढाई छोड़ने के बाद एकनाथ शिंदे वागले एस्टेट इलाके में ऑटो चलाने का काम किया इसी दौरान शिंदे शिवसेना में शामिल हो गए और एक आम कार्यकर्ता के रूप में शिवसेना के लिए कार्य करने लगे.
पार्टी में एक कार्यकर्त्ता के र्रूप में इनकी काफी पकड़ हो गयी थी अब यह कार्यकर्ता से नेता के रूप में जाने जाने लगे. एकनाथ शिंदे वर्ष 1997 में ठाणे से महानगरनिगम में पार्षद के रूप में चुने गए. इसके बाद वर्ष 2001 में नगर निगम सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य किया.
साल 2002 में शिंदे को एकबार फिर से पार्षद चुना गया. साल 2004 में पहली बार शिंदे को महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुना गया. आनंद दीर्घ की साल 2002 में म्रत्यु के पश्चात लोकप्रियता मिलना प्रारंभ हुई. और 2005 में नारायण राणे के शिवसेना छोड़ने के बाद शिंदे एक बड़े नेता के रूप में उभरकर सामने आये. इसके बाद उद्धव ठाकरे और शिंदे को कई बार साथ साथ देखा गया.
साल 2005 में विधायक रहते शिंदे को ठाणे का शिवसेना जिला प्रमुख भी बनाया गया. इसके बाद 2009 में भी इनको विधायक के रूप में जनता फिर चुना. वर्ष 2014 से 2019 तक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष के नेता भी रहे. साल 2019 महाराष्ट्र में शिवसेना, NCP और कांग्रेस के गठजोड़ से बनी सरकार में इनको लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया.
इसके बाद साल 2020 में इनको ठाणे जिले के संरक्षक पद के लिए भी नियुक्त किया गया.
एकनाथ शिंदे का महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना
महाआघाडी की सरकार सही चल रही थी तभी जून 2022 में शिंदे लगभग 40 विधायकों को लेकर गोवाहाटी असाम चले जाते है और यही से शिंदे और शिवसेना के बीच दूरी बन जाती है. उद्धव ठाकरे शिंदे को काफी मानाने की कोशिश करते है लेकिन उनका यह प्रयास असफल हो जाता है. और अंत में 29 जून 2022 को रात में फेसबुक लाइव पर आकार उद्धव मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे देते है.
इसके बाद 30 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट के गठजोड़ से शाम 7.30 पर महाराष्ट्र में नयी सरकार को सपथ दिलाई जाती है जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे होते है और उपमुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फणनवीस सपथ लेते है.
Conclusion दोस्तों आशा करता हूँ आपको एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय और Eknath Shinde Biography in Hindi पढ़कर अच्छा लगा होगा. और अपने जाना कैसे एक ओटो चलाने वाला व्यक्ति एकनाथ शिंदे भारत की व्यापारिक राजधानी का CM कैसे बना. जानकारी पसंद आई हो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर जरूर करें.
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री है।
30 जुलाई 2022 को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद के सपथ ली।
अपनी पार्टी शिवसेना की।